दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
16-Jul-2020 09:06 AM
PATNA: बिहार के जिन जेलों में खतरनाक अपराधी सजा काट रहे हैं. वह कोरोना को लेकर सबसे सुरक्षित है. बिहार के जेलों में किसी कैदी के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने नहीं आया है. कोरोना संक्रमण के बीच सबसे सुरक्षित जगह फिलहाल जेल है. संक्रमण नहीं फैलने का सबसे बड़ा कारण है कि कैदी बाहरी लोगों के संपर्क में नहीं आते हैं. जिससे संक्रमण से वह बचे हुए है. जेल के जवान भी सुरक्षित है.
14 दिन में दूसरे जिलों में कैदी होते हैं ट्रांसफर
इसके बारे में जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा बताते हैं कि 14 दिनों पर कैदियों को दूसरे जेलों में ट्रांसफर किया जाता है. लेकिन पटना में भी एक भी कैदी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है. पटना जिले में कैदियों को रखने के लिए तीन क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है. जो अपराधी गिरफ्तार होकर आते हैं उनको दानापुर, पटना सिटी और फुलवारीशरीफ में 14 दिन रखने के बाद ही दूसरे जेलों में भेजा जाता है.
कई राज्यों में सैकड़ों कैदी कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र में कोरोना से कैदियों का सबसे बुरा हाल है. नागपुर सेंट्रल जेल और अकोला का सबसे बुरा है. इन दोनों जेल के कैदियों को मिलाकर करीब 600 से अधिक कैदी कोरोना पॉजिटिव हैं. इसके अलावे 200 जेल स्टाफ हैं. दिल्ली में तिहाड़, रोहिनी और मंडोली जेल की स्थिति भी खराब है. यहां भी सैकड़ों कैदी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. यूपी और मध्य प्रदेश में भी सैकड़ों कैदी कोरोना संक्रमित हैं. लेकिन बिहार में राहत की बात है कि जेलों में संक्रमण नहीं फैला है.