ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध

बिहार : अब सरकारी ऑफिस का नहीं लगाना होगा चक्कर, घर बैठे मिलेगा ये 5 प्रमाणपत्र

बिहार  : अब सरकारी ऑफिस का नहीं लगाना होगा चक्कर, घर बैठे मिलेगा ये 5 प्रमाणपत्र

06-Jan-2021 03:57 PM

PATNA : आम लोगों के लिए अच्छी खबर है अब जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्गों का प्रमाणपत्र (इडब्ल्यूएस), आवासीय प्रमाणपत्र और नॉन क्रीमी लेयर का प्रमाणपत्र लेने के लिए आपको कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा. 


बिहार सरकार ने लोक सेवा का अधिकार अधिनियम के बदलाव किया है. जिसके तहत अब ये पांच प्रमाणपत्र लेने के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा. अप्लाई करने के दौरान दिए गए ईमेल आईडी पर ये बनकर आ जाएगा. जिसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाला जा सकता है. 

बता दें कि इस फैसले से छात्रों को ज्यादा फायदा होगा. अभी हाल ही में सीएम की अध्यक्षता में आरटीपीएस कानून को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी और इसके बाद इसे सुलभ बनाने के लिए लाया गया है.  

नए बदलाव के बाद आवेदन करने के दौरान ही संबंधित व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर और इ-मेल आइडी देना अनिवार्य होगा. निर्धारित समय सीमा के अंदर यह पांच प्रमाणपत्र संबंधित व्यक्ति के इ-मेल पर प्रमाणपत्र तैयार होकर चला जायेगा.इसके साथ ही मोबाइल पर एक एसएमएस भी जाऐगा, जिसमें लिंक भी दिया रहेगा.