1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
03-May-2023 04:04 PM
By MANOJ KUMAR
SHEOHAR: देश में बढ़ते डिजिटलीकरण के माध्यम से कई कार्य आसान हुए हैं. जिन कार्यों को करने में पहले कई महीने लग जाते थे अब कुछ ही दिनों में वह कार्य पूरी तरह से सफल हो जाता है और अब इसी कड़ी मैं बिहार राज्य में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया गया है. बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश पर बाद अब शिवहर जिला के पुलिस भी पूरी तरह से हाई टेक हो गयी है.
बता दें भट्टी के निर्देश के बाद जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार ने जिला के सभी थाना का सरकारी ईमेल आईडी जारी किया है और जिला वासियों से अपील किया है की अब आपको थाना की चक्कर लगाने की कोई जरूरत नही है. अगर आपको थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाना है तो आप अपने नजदीकी थाना के ईमेल आईडी पर अपना आवेदन लिखकर मेल कीजिये और 6 घण्टा के अंदर में आपका प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा. अगर 6 घण्टा के अंदर प्राथमिकी दर्ज करने वाले को केस नंबर का मैसेज नहीं भेजा जाएगा तो सम्बंधित थाना पर कार्रवाई किया जाएगा. एसपी अनन्त कुमार राय ने बताया है की अब किसी को थाना का चक्कर नही लगाना पड़ेगा. उन्होंने सरकारी ईमेल आईडी जारी किया है जो इस प्रकार है.
शिवहर थाना- shosheohar29@gmail.com
तरियानी थाना- shotariyani29@gmail.com
पिपराही- shopiprahi34@gmail.com
पुरनहिया थाना- shopurnahiya-bih@gov.in
shopurnahiya34@gmail.com
श्यामपुर भटहां थाना- shayampurbhats@gmail.com
हिरम्मा थाना- hirammaps@gmail.com
महिला थाना- shomahilaps29@gmail.com
एससी/एसटी- shoscstps29@gmail.com
तरियानी छपरा थाना- shotariyanichhapara@gmail.com
ईमेल आईडी पर अपना आवेदन भेज कर आप कही से भी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा सकते है. उन्होंने बताया है कम्प्यूटर पर 24 घण्टा ईमेल आईडी चेक करने के लिए जिला के सभी थाना में डाटा ऑपरेटर को भी तैनात किया गया है. उन्होंने बताया है की यहाँ तक थाना से भी कोई कागजात अगर एसपी को भेजना है तो वो भी ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा. ओर उसका तुरन्त जबाब भी दिया जाएगा. काम मे लापरवाही करने पर पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई भी किया जाएगा.