पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
09-May-2020 09:18 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. एक तरफ मरीज स्वस्थ हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर नए मामले सामने आते जा रहे हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि अब जितने सारे मामले सामने आ रहे हैं. उनमें ज्यादा लोग प्रवासी मजदूर हैं. इस वक्त स्वास्थ विभाग की ओर से एक नया अपडेट जारी किया गया है. जिसके मुताबिक 4 नए मामलों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में अब कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 595 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को पांचवी अपडेट जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेर और बेगूसराय जिले से दो-दो नए मरीज सामने आये हैं. उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले के खड़गपुर से 34 और 36 साल के दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा बेगूसराय के बरौनी और साहेबपुर कमाल इलाके से 36 वर्षीय और 58 वर्षीय दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.
शनिवार को अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक 16 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. जिसमें मुजफ्फरपुर और अरवल के 3-3, नालंदा, मुंगेर और बेगूसराय के 2-2, भोजपुर, सीवान, वैशाली और शेखपुरा से एक-एक मामले सामने आये हैं. मुजफ्फरपुर के रूप में आज एक नया जिला कोरोना संक्रमण की चपेट में आया है. बिहार के अब तक 37 जिले इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. सूबे के जमुई जिले से अब तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है.
