Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
25-Aug-2023 04:30 PM
By SAURABH KUMAR
SEOHAR: पड़ोसी देश नेपाल में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराना लगा है। लगातार हो रही बारिश के कारण बागमती नदी उफान पर है और नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण शिवहर के नीचले इलाकों में स्थित कई गांवों में नदी का पानी घुस गया है। संभावित बाढ़ को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बागमती नदी खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण बेलवाघाट, डुब्बाघाट और मोतनाजे में तटबंध पर दबाव बढ़ गया है। नदी का पानी पिपराही के माधोपुर, बेलवा, नरकटिया, अदौरी, बराही जगदीश, कटैया, तरियानी के तरियानी छपरा, गुलरिया और मोतनाजे समेत दर्जनों गांवों में नदी का पानी फैल रहा है। वहीं बेलवा, नरकटिया व दोस्तिया में पानी प्रवेश कर रहा है।
बागमती का जलस्तर बढ़ने के कारण कई हेक्टेयर में लगी फसलें डूब गई हैं। कई गांवों में लोग नाव के जरिए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। शिवहर-ढाका एसएच और तरियानी-बेलसंड पथ पर पानी का तेज बहाव हो रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। लगातार वर्षा और जलस्तर में वृद्धि के कारण बागमती नदी के किनारे बसे लोग दहशत में आ गए है। उधर, नेपाल ने भीषण बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते उत्तर बिहार में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है।