दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Jul-2020 09:24 AM
PATNA : कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में आम से लेकर खास लोगों तक को जकड़ लिया है। बिहार में संक्रमण के दायरे से कोई भी तबका अछूता नहीं है। इस वक्त की जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक बिहार में एक और जिले के डीएम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके आवासीय कार्यालय के 4 स्टाफ पहले ही पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद डीएम साहब का टेस्ट सैंपल लिया गया था और शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
जिस जिले के डीएम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उसी जिले के सिविल सर्जन पहले से संक्रमित हैं। जिले के सिविल सर्जन का इलाज 14 जुलाई से ही पटना एम्स में चल रहा है हालांकि डीएम साहब के रिपोर्ट भले ही पॉजिटिव आई हो उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। फिलहाल डीएम साहब होम क्वारंटाइन में ही रह रहे हैं।
उधर कोरोना वायरस ने शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की जान ले ली है। कोरोना संक्रमण से लखीसराय सर्व शिक्षा अभियान में पोस्टेड डीपीओ उपेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई है। उपेंद्र कुमार सिंह का इलाज पटना एम्स में चल रहा था जहां उनकी मौत हो गई।