दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Jun-2020 06:15 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. जहां सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है. इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक सीनियर अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अनुसूचित जाती एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव आईएएस प्रेम सिंह मीणा को महादलित विकास मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहले ये जिम्मेदारी 2003 बैच आईएएस डॉ गोपाल सिंह को दी गई थी.
विभाग ने बताया कि आईएएस डॉ गोपाल सिंह मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजित कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग में की गई प्रतिनियुक्ति से मुक्त किया गया है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम संबंधित कार्यों में सहयोग देने के लिए इन्हें स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया था.

