BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें?
17-Jun-2021 04:47 PM
PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है. राज्य सरकार ने एक आईएएस अधिकारी का तबादला कर दिया है. जबकि दो आईएएस अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया गया है. 1995 बैच की आईएएस अधिकारी विजयलक्ष्मी का तबादला प्रधान सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पद पर कर दिया गया है. पहले ये गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनात थी.
बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कृषि विभाग के सचिव एम सरवन कुमार को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. हालांकि अब वह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए हैं.
इनके अलावा 2003 बैच के आईएएस अधिकारी वंदना प्रेयसी को अब कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उनके पास पहले से प्रबंध निदेशक बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम का अतिरिक्त प्रभार है और वह सहकारिता विभाग की सचिव के पद पर तैनात हैं.
2 आईएएस अधिकारियों वंदना किनी और रवि मनुभाई परमार को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. आपको बता दें कि आईएएस वंदना किनी कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में अपर मुख्या सचिव और आईएएस रवि मनुभाई परमार बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के एमडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभल रहे थे.
