ब्रेकिंग न्यूज़

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार में एकबार फिर से बदला मौसम, पटना समेत एक दर्जन जिलों में बारिश

बिहार में एकबार फिर से बदला मौसम, पटना समेत एक दर्जन जिलों में बारिश

25-Feb-2022 07:37 AM

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है. साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से पटना समेत बिहार के लगभग एक दर्जन जिलों में कम या ज्यादा बारिश हुई है. जबकि अगले 1 से 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पटना समेत कई जिलों में ठनका भी गिरा है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. रोहतास जिले में ओले पड़ने से तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है.


गुरुवार की सुबह सूरज देवता के दर्शन तो हुए लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादलों ने डेरा बना लिया. इसके बाद कहीं हल्की तो कहीं थोड़ी तेज बारिश हुई. पटना के अलावे औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, मुंगेर, रोहतास, जमुई, डेहरी, अरवल, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, कैमूर, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और खगड़िया जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई है. हालांकि रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, कैमूर, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में वज्रपात भी हुआ. औरंगाबाद में वज्रपात की वजह से 3 लोगों की मौत भी हुई है.


पटना जिले में कुल 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. पुरवइया हवा की वजह से एक बार से जाती हुई ठंड ने अपनी मौजूदगी का एहसास करा दिया. गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान चार डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया. आसमान में बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जैसे ही बादल छाएंगे ठंड में इजाफा हो जाएगा.