बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम
30-Mar-2023 07:38 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में रामनवमी की धूम देखने को मिल रही है। शहर के सभी मंदिर में सुबह से ही भगवान की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ जमा हो रही है। पटना के महावीर मंदिर में रात 2:00 बजे से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां करीब तीन लाख से अधिक लोग भगवान श्री राम और हनुमान का दर्शन करने आने वाले हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
दरअसल, पटना महावीर मंदिर में भक्तों को दर्शन के लिए हार्डिंग पार्क से लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। भक्तों के लिए महावीर मंदिर से लेकर वीर कुंवर सिंह पार्क तक बांस बल्ले से बैरिकेडिंग की गई है। इस वर्ष मंदिर में पूजा विशेष होने वाली है। भगवान के दर्शन भक्तों को जल्द से जल्द हो इसके लिए अयोध्या से 12 पूजारियों को बुलाया गया है। अपनी गाड़ी से भगवान के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए पार्किंग की व्यवस्था वीर कुंवर सिंह पार्क के पास किया गया है। मंदिर में प्रबंधन के लिए 100 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।
मालूम हो कि, भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था। द्रिक पंचांग के अनुसार लगभग 2 घंटे और 24 मिनट तक चलने वाला मध्याह्न रामनवमी पूजा अनुष्ठान करने का सबसे शुभ समय है। रामनवमी पर रामायण और रामरक्षा स्त्रोत का पाठ पढ़ना चाहिए। इस दिन व्रत और पूजा करने का बहुत ज्यादा फलदायी माना गया है।
इधर, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था के मुताबिक निजी वाहन डाकबंगला से भट्टाचार्या रोड और गांधी मैदान की ओर जाएंगे। महावीर मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट आर ब्लॉक के पास से प्रवेश कर लाइन में लगकर वीर कुंवर सिंह पार्क से जीपीओ गोलबंर होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचेंगे। जैसे ही श्रद्धालु दर्शन कर लेंगे। उसके बाद डाकबंगला की ओर से श्रद्धालुओं को निकाला जाएगा।