पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
30-Dec-2021 02:41 PM
SAMSTIPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान पर निकले हुए हैं. नीतीश लगातार शराबबंदी के साथ-साथ दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर अपने अभियान के दौरान बात रख रहे हैं. इस दौरान उनके साथ बिहार के डीजीपी भी मौजूद रहते हैं. आज समस्तीपुर में नीतीश की जनसभा के दौरान बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने बेटियों को बड़ी नसीहत दे डाली है. बिहार के डीजीपी ने कहा है कि बेटियों को अपने मां-बाप की मर्जी से ही शादी करनी चाहिए. जो बेटियां मां बाप की मर्जी के बगैर खुद फैसला ले रही हैं उनके साथ बहुत बुरा भी हो रहा है.
DGP ने कहा कि बिना मर्जी के शादी करने वाली लड़कियों में कईयों की तो हत्या हो जाती है. और कई सारी लडकियों तो वैशयावरती में पहुंच जाती है. उनका कोई ठिकाना नही रहता है. जिंदगी में क्या करेगी वो भी नहीं पता होता. इसका सबसे ज्यादा दुःख परिवार के सदस्यों को और माता पिता को उठाना पड़ता है. साथ ही DGP सिंघल ने कहा, मैं माता पिता से अनुरोध करुगा कि वे अपने बेटा बेटी से लगातार बातचीत करते रहे, उनको अच्छे से संस्कार दे. उनकी भावनाओं को अच्छे से समझे और अपने परिवार को मजबूती से जोड़ें.
डीजीपी ने कहा कि पुलिस तो है ही लेकिन फिर भी अभिभावकों को देखना होगा तभी आपके बेटे-बेटी सही रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं. आपको बता दें कि आज समस्तीपुर में समाज सुधार अभियान चल रहा है. इससे पहले मुजफ्फरपुर में अभियान हुआ था. बता दें इस आयोजन का मुख्य विषय नशामुक्त, शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह है.