ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BPSC 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, 15 जुलाई से आवदेन शुरू; जानें चयन प्रक्रिया के बारे में सब कुछ

BPSC 2025: बिहार के आयुर्वेदिक कॉलेजों में 88 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती। 15 जुलाई से 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन। बीएएमएस और इंटर्नशिप जरूरी, विवरण www.bpsc.bihar.gov.in पर।

BPSC 2025
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

BPSC 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के तहत पटना और भागलपुर के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और 8 अगस्त तक चलेगी। इन पदों के लिए बीएएमएस डिग्री, संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और अनिवार्य इंटर्नशिप प्रशिक्षण जरूरी है। चयन प्रक्रिया में बीएएमएस के अंक, कार्यानुभव और साक्षात्कार शामिल होंगे। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।


यह भर्ती विभिन्न विषयों जैसे संस्कृत संहिता एवं मौलिक सिद्धांत, शरीर रचना, क्रिया शरीर, द्रव्यगुण, रस शास्त्र, रोग निदान, स्वस्थवृत, अगदतंत्र, प्रसूति एवं स्त्री रोग, काय चिकित्सा, शल्य तंत्र, शालाक्य तंत्र, कौमारभृत्य, और पंचकर्म के लिए होगी। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएएमएस डिग्री, संबंधित स्नातकोत्तर डिग्री और बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद में निबंधन होना चाहिए। साथ ही आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार टीचर कोड भी अनिवार्य है।


आयु सीमा 1 अगस्त 2025 के अनुसार निर्धारित की गई है। न्यूनतम 27 वर्ष और अधिकतम अनारक्षित वर्ग के लिए 45 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के लिए 48 वर्ष, सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 48 वर्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 50 वर्ष। मेरिट लिस्ट बीएएमएस परीक्षाओं के अंक, पीजी डिग्री (10 अंक), कार्यानुभव (प्रति वर्ष 2 अंक, अधिकतम 10 अंक), साक्षात्कार (6 अंक) और जर्नल प्रकाशन (प्रति प्रकाशन 2 अंक, अधिकतम 4 अंक) के आधार पर बनेगी। साक्षात्कार में कम से कम 2 अंक अनिवार्य हैं।


चयन के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 25 अंक प्राप्त करना जरूरी है। बीपीएससी ने सलाह दी है कि आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन और अर्हता की जानकारी वेबसाइट पर अच्छी तरह पढ़ लें।