ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: किराना दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली, अपराधी फरार

Bihar News: बिहार के सिवान जिले के बसंतपुर बाजार में किराना दुकानदार चुटकुल प्रसाद को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात उस समय हुई जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहा था।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सिवान जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद देखा गया हैं। ताजा मामला जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार का है, जहां बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे किराना व्यवसायी चुटकुल प्रसाद को तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बाजार और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, चुटकुल प्रसाद अपने दुकान को बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी तीन बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से व्यवसायी घायल होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मौके से एक खोखा बरामद किया गया है और आस-पास के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में बसंतपुर सहित पूरे सिवान जिले में आपराधिक घटनाओं में तेजी आई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही। इससे अपराधियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।


सिवान एसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

रिपोर्ट- फैयाज अली