बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
17-Sep-2023 05:03 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर पिछले एक-दो महीने से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी जिले से डेंगू का नया मामला सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब राज्य में शनिवार को 240 नए मरीज मिले। इसके साथ ही इस महीने डेंगू मरीजों की संख्या 1760 हो गई। जबकि इस वर्ष कुल डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 2035 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सबसे अधिक 63 मरीज मिले। अन्य जिलों में भागलपुर में 24, बेगूसराय 21, मुंगेर 13 और औरंगाबाद में नौ मरीज मिले। इससे पहले पटना में शुक्रवार को डेंगू का नया वेरिएंट डीईएनवी - 4 मिला है। अब तक पटना में डेंगू के डीईएनवी एक, दो और तीन वेरिएंट के ही मरीज मिल रहे थे।
दरअसल, राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में 204 मरीज भर्ती हैं। जिसमें सबसे अधिक भागलपुर में 99 मरीज भर्ती हैं। वहीं एम्स पटना में 24, आईजीआईएमएस में छह, पीएमसीएच में तीन, एनएमसीएच पटना में नौ, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में 12,एमसीएच में तीन, एएनएमसीएच गया में 14, जीएमसी बेतिया में तीन, जीएमसी पूर्णिया में 10, जेएनकेटीएमसीएच मधेपुरा में तीन और विम्स पावापुरी में 18 मरीज भर्ती हैं।
वहीं, राज्य में लगातार बढ़ रहे मामले को लेकर स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने जूम एप से मेडिकल कॉलेजों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने डेगू को लेकर अलर्ट मोड में रहने को कहा। विभाग की ओर से दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरश: पालन करने को कहा ताकि मरीजों को उपचार कराने में परेशानी न हो।
मालूम हो कि, राजधानी के बोरिंग कैनाल रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी, अगमकुआं, राजेंद्रनगर, शेखपुरा, पीसी कॉलोनी, लोहिया नगर, अभियंता नगर, अनीसाबाद आदि इलाके डेंगू के हॉट-स्पॉट बने हुए हैं।
आपको बताते चलें कि, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए डेंगू नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यह 24 घंटे मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध है। डेंगू से जुड़ी जानकारी के लिए लोग 0612-2951964 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां अस्पतालों में बेड एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता से संबंधित जानकारी एक फोन कॉल पर जरूरतमंदों को मिल सकेगी।