दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Jun-2020 10:53 AM
PATNA: बिहार में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई है. जिस मरीज की मौत हुई है वह 51 साल के थे. वह दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.
बताया जा रहा है कि मरीज का पटना के एनएमसीएच में इलाज चल रहा था. वह 16 जून को दरभंगा से एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. उनको फेफड़ा में संक्रमण के साथ-साथ कई और बीमारी थी. जिसका इलाज एनएमसीएच में चल रहा था. अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टी की है.
बिहार में अब तक 40 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 40 लोगों की मौत हो चुकी है. वैशाली, बेगूसराय और खगड़िया में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा दरभंगा, सारण, अररिया, भोजपुर, पटना, सीतामढ़ी व सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, कटिहार, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, जमुई, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, दरभंगा, समस्तीपुर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.