ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार में कोरोना को लेकर लगाए गये सभी प्रतिबंध हटाए गये

बिहार में कोरोना को लेकर लगाए गये सभी प्रतिबंध हटाए गये

12-Feb-2022 07:25 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। बिहार में कोरोना को लेकर लगाए गये सभी प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी साझा की है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थितियों की आज समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी को देखते हुए 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी प्रकार के प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। 


अब कोविड अनुकुल व्यवहार एवं निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन के साथ सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होंगी। जिला पदाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाने हेतु अधिकृत किया गया है। लोगों से अनुरोध है कि सावधानी बरतें तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।


पटना में आज आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला लिया गया है। अब सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। वही सभी दुकानें भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे। स्कूल,कॉलेज और कोचिंग 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अब परीक्षाएं भी ली जा सकेंगी। 


धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल, पार्क-उद्यान पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी प्रकार के राजनीतिक, सांस्कृतिक, खेल-कुद प्रतियोगिता के लिए डीएम से अनुमति लेनी होगी। डीएम से अनुमति लेकर की इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। वही गाइडलाइन का पालन करते हुए शादी-विवाह और श्राद्धकर्म सामान्य रूप से   आयोजित हो सकेंगे। डीएम को अपने क्षेत्र में अतिरिक्त प्रतिबंध या अतिरिक्त छूट देने का अधिकार दिया गया है।