ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

बिहार में कांस्टेबल परीक्षा का कैलेंडर जारी, दो पालियों में इस दिन होगा एग्जाम

बिहार में कांस्टेबल परीक्षा का कैलेंडर जारी, दो पालियों में इस दिन होगा एग्जाम

12-Sep-2023 07:02 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में 21,391 पदों पर सिपाही बहाली के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर जारी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक 21,391 पदों पर सिपाही बहाली के लिए परीक्षा 1,7 और 15 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर गया को छोड़कर राज्य के बाकी 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सिपाही बहाली के लिए 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है।


केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने और परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी के साथ ही फोटोग्राफी कराने का निर्देश जिलों के डीएम को दिया है।


अभ्यर्थी आज यानी 12 सितंबर से पर्षद की वेबसाइट से ई प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के जरिए ही परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल सकेगी। अगले चरण की परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों की अंगुलियों के निशान व फोटो रिकॉर्ड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को उनके रॉल नंबर के मुताबिक सीट मिलेगी और ओएमआर शीट पर लिखित परीक्षा होगी। पर्षद की तरफ से वेबसाइट पर सैंपल भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।