ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

कोरोना संकट के बीच चमकी ने कहर बरपाना शुरू किया, मुख्यमंत्री आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे समीक्षा

28-Apr-2020 08:42 AM

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार में चमकी बुखार ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मुजफ्फरपुर इलाके में चमकी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस इलाके में एईइस से पीड़ित बच्चों की तादाद बढ़कर तकरीबन डेढ़ दर्जन हो गई है। सोमवार को चमकी बुखार से पीड़ित जुड़वा बहनों में से एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 10 नए बच्चे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए हैं। 


मुजफ्फरपुर इलाके में चमकी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समीक्षा बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एईइस से बचाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सरकार की चिंता इस बात को लेकर है कि अप्रैल महीने में तापमान ज्यादा पर नहीं जाने के बावजूद आखिर चमकी का प्रकोप क्यों बढ़ गया है। मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के मुताबिक अप्रैल में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान काफी कम रहा बावजूद इसके जिले में चमकी बुखार से प्रभावित बच्चों का सामने आना चिंताजनक है। 


आपको बता दें कि चमकी बुखार से पीड़ित 9 नए बच्चे पिछले 16 घंटे के अंदर एसकेएमसीएच में इलाज के लिए लाए गए हैं जबकि सदर अस्पताल में एक बच्चे को एडमिट कराया गया है। बिहार में चमकी बुखार का कहर इस बार मार्च महीने में ही शुरू हो गया था। 29 मार्च को चमकी बुखार की वजह से पहले बच्चे की मौत हुई थी। उसके बाद से लगातार चमकी बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की गई है कि चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या 15 हो गई है।