वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा
27-May-2021 07:00 AM
PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस के कहर से जूझ रहे मरीजों के सामने नयी मुसीबत खड़ी हो गयी है. पटना के जिन दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है वहां दवायें खत्म हो गयी है. लिहाजा मरीजों के परिजनों को खुद दवा का इंतजाम करने को कहा जा रहा है. पटना एम्स में दवा कमी के कारण मरीजों की भर्ती रोक दी गयी है. ऐसे में दोनों अस्पतालों में पहले से भर्ती तकरीबन 170 मरीजों के साथ साथ नये मरीजों की जान पर आफत आ खडी हुई है.
पटना के IGIMS के साथ एम्स में ब्लैक फंगस की दवा बुधवार को खत्म हो गयी. लिहाजा अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को खुद दवा लाने को कहा गया. मरीजों के परिजन दवा के लिए पटना की दुकानों में भटकते रहे. कुछ लोगों को गोविंद मित्रा रोड की दुकानों में कुछ दवायें मिली लेकिन ज्यादा मरीजों को दवा उपलब्ध नहीं हो पायीं. सबसे ज्यादा मुसीबत में वे मरीज हैं जिनका ऑपरेशन हो चुका है. ऐसे दो दर्जन से ज्यादा मरीज एम्स औऱ आईजीआईएमएस में भर्ती हैं.
आईजीआईएमएस में भर्ती ब्लैक फंगस के एक मरीज के परिजन संजय सिंह ने जानकारी दी कि उनके चाचा चार दिनों से इस अस्पताले में भर्ती हैं. बुधवार को उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में सरकार की ओऱ से दी गयी दवा खत्म हो गयी है. इसलिए वे खुद अपने स्तर से दवा का इंतजाम करें. संजय सिंह ने बताया कि वे दवा के लिए भटक रहे हैं लेकिन बाजारल में दवा नहीं मिल रही है.
एम्स में मरीजों की भर्ती बंद
उधर पटना एम्स में ब्लैक फंगस के मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दिया गया है. एम्स में ईएनटी विभाग की प्रमुख डॉ क्रांति भावनाने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने जो दवायें उपलब्ध करायी थीं वह मंगलवार को ही खत्म हो गयी हैं. जब दवा ही नहीं है तो मरीजों का इलाज कैसे किया जायेगा. इसलिए मरीजों की भर्ती रोक दी गयी है. दवा आने के बाद मरीजों को फिर से एडमिट करना शुरू किया जायेगा.