लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
06-Jul-2021 01:51 PM
PATNA : भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख के फेसबुक अकाउंट से मैसेज कर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है. बीजेपी नेता संजय मयूख ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने दोस्तों और परिचितों से आग्रह किया है कि कोई भी उनके नाम पर किसी को एक फूटी कौड़ी भी न दे.
बीजेपी एमएलसी संजय मयूख ने इस घटना को साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि यह साइबर क्रिमिनलों की साजिश है, जो उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके जान-पहचान के लोगों से पैसे की डिमांड कर रहे हैं. संजय मयूख ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से अभी थोड़ी देर पहले एक पोस्ट लिखकर दोस्तों को सावधान किया. उन्होंने लिखा कि "मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है. कृपया करके आप लोग उसे एक्सेप्ट ना करें. धन्यवाद"
संजय मयूख ने कहा है कि उनके नाम से अज्ञात लोगों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है. इस अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है. रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर चुके लोगों से गूगल-पे, फोन-पे या पेटीएम यूज करने की बात पूछ रहे हैं और हां कहने पर उनसे पैसे के रूप में मदद की मांग की जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने की यह एक साजिश है. पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे.

आपको बता दें कि संजय मयूख पिछले ही साल जून महीने में बिहार विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए थे. जब बिहार विधान परिषद की नौ रिक्त सीटों को भरा गया था. संजय मयूख बीजेपी में काफी प्रभावी हैं. संगठन में इन्होंने कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है. संजय मयूख राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं.