मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
06-Jan-2021 07:19 AM
PATNA: कई राज्यों में बर्ड फ्लू का कहर जारी है. इस बीच बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने सभी जिलों के पशुपालन पदाधिकारियों को ऐहतियातन सभी तैयारी रखने और सचेत रहने का निर्देश दिया है.
अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी ऐसी कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल विभाग को बताएं और आवश्यक कदम उठाएं. फिलहाल में बिहार में कही भी बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पहले से ही सरकार और विभाग ने ऐहतियातन अलर्ट किया है.
कई सालों से बिहार में भी बर्ड फ्लू का कहर देखा जा रहा है. इसके कारण ही इस बार विभाग ने कोई केस सामने आमने से पहले ही सावधान कर दिया है. पिछले साल बर्ड फ्लू के कारण बिहार के पॉल्टी फॉर्म कारोबारियों को लाखों का नुकसान हुआ था. डर से कोई मुर्गा नहीं खरीद रहा था. ऐसे में 25-30 रुपए किलो मुर्गा बेचना पड़ता था. कई जगहों पर फ्री में मुर्गा बांटने की नौबत आ गई थी. बिहार के कई जिलों में कौआ मरे थे. पटना जू में भी मोर मर गए थे. जिसके कारण बंद कर दिया गया था.