ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सिविल कोर्ट के मुंशी को गोलियों से किया छलनी, मौके पर हुई मौत

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सिविल कोर्ट के मुंशी को गोलियों से किया छलनी, मौके पर हुई मौत

17-Jan-2024 12:00 PM

By Vikramjeet

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं।  राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं ये बेख़ौफ़ अपराधी अपने काले कारनामों को बड़ी ही आसानी से अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं ने न सिर्फ पुलिसिंग पर सवाल खड़ा किया बल्कि लोगों पर से प्रसाशन का भरोसा कम कर रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आया है, जहां कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कयाम हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के तेलिया सराय के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार डाला है। इस घटना के बाद आस-पास में भय का माहौल कयाम हो गया है। हालांकि, गोली की आवाज सुनने के बाद कुछ लोग इकट्ठा होकर घटना की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दे दी है।


वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल इस घटना को लेकर आस-पास के लोग तरह -तरह की चर्चा कर रहे हैं।इतना ही नहीं पूरे इलाके में भय का वातावरण कायम हो गया है।


उधर, इस घटना को लेकर बताया जाता है कि, युवक मुजफ्फरपुर की तरफ से हाजीपुर की तरफ आ रहा था तभी सराय थाना क्षेत्र के तेलिया सराय के पास अपराधियों ने बाइक रुकवा कर युवक को गोली मार दी, जिससे युवक की मौत मौके पर ही हो गया। वहीं मृतक युवक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी राज मंगल राय के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है।


रंजन हाजीपुर सिविल कोर्ट में मुंशी का काम करता था ।आज भी वह कोर्ट अपने घर से बाइक से आ रहा था। तभी घात लगाए अपराधियों ने तेलिया सराय के पास गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मृतक की शादी 2 साल पहले हुई थी। मृतक का एक साल का बेटा भी है। वहीं पुलिस मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।