Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
05-Aug-2020 05:47 PM
PATNA : कोरोना महामारी के बाद बिहार में बाढ़ आपदा को देखते हुए नीतीश कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया और फिर दरभंगा पहुंचकर बाढ़ राहत शिविरों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने दरभंगा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मखनाही में चलाए जा रहे राहत कैंप और सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया और वहां अधिकारियों को कई तरह के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा राहत शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत की और वहां मुहैया कराई जा रही मदद के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने रसोईघर और बाढ़ राहत शिविर में मेडिकल फैसिलिटी का जायजा भी लिया। इतना ही नहीं है मुख्यमंत्री ने राहत कैंप में दी जा रही भोजन की गुणवत्ता भी चेक की। उन्होंने बच्चों के बीच बिस्किट का भी वितरण किया। दरभंगा स्थित बाढ़ राहत कैंप के निरीक्षण के दौरान वहां के डीएम ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि सभी पीड़ितों के खाते में जीआर यानी ग्रचुएट्स रिलीफ की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है। सभी परिवारों के खाते में 6 हजात की आर्थिक मदद चली गई है। मुख्यमंत्री ने जिस राहत कैंप का जायजा लिया वहां 15 परिवार रह रहे हैं और हर दिन यहां तकरीबन 700 से ज्यादा लोगों को भोजन कराया जा रहा है।
इसके अलावे मुख्यमंत्री ने दरभंगा में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट की चहारदीवारी को और ऊंचा करने का निर्देश दिया है साथ ही साथ निर्माण कार्य में लगे लोगों को मास्क पहनने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने आज जिन इलाकों का हवाई निरीक्षण किया उनमें पोहिया, राजघाट ब्रिज, कोलुआ घाट ब्रिज, कंकर घाट ब्रिज, बुनियादपुर, मझरिया, बरियाही घाट ब्रिज, हथौड़ी ब्रिज, हायाघाट, एकमीघाट के तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण शामिल था।