दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jul-2020 09:53 AM
PATNA: बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. कई रूट पर बाढ़ का पानी रेल पुल को टच कर रहा है. जिसके कारण इन रूटों पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. इसके अलावे जो ट्रेन अने निर्धारित स्टेशन पर जाने वाले थी. उसको बाढ़ के कारण पहले रोका जा रहा है.

पुल को टच कर रहा पानी
इसके बारे में पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण सुगौली-मझौलिया रूट के पुल नंबर 248 गाडर तक बाढ़ का पानी टच कर रहा है. इसके कारण परिचालन बंद रहेगा. इसके अलावे सुगौली-नरकटियागंज में रूट पर ट्रेनों का परिचालन को बंद कर दिया गया है.

ट्रेन के परिचालन पर बदलाव
04010 दिल्ली-बाबूधाम मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन का आंशिक समापन बेतिया में होगा. 04009 बाबूधाम- दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन 26-7-20 को बाबूधामके बदले बेतिया से खुलेगी. कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन समस्तीपुर स्टेशन पर किया गया है. दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 02565 बिहार सम्पर्क क्रांति, ट्रेन संख्या 04649 जयनगर से अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 01062 दरभंगा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस को डायवर्ट कर दरभंगा से वाया सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर चलाया जा रहा है.