ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में आसमान से गिरी मौत, ठनका गिरने से अबतक 83 लोगों की...

बिहार में आसमान से गिरी मौत, ठनका गिरने से अबतक 83 लोगों की गई जान

25-Jun-2020 07:05 PM

PATNA : बिहार में आसमान आसमान से मौत बरस रही है। सुबह में लगातार हो रही बारिश के बीच ठनका गिरने की वजह से अब तक 83 लोगों की मौत हो गई है। बिहार के 23 अलग-अलग जिलों में इन लोगों की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक गोपालगंज जिले में 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि मधुबनी और नवादा जिले में आठ आठ लोगों की मौत वज्रपात की वजह से हुई है।


सीवान और भागलपुर जिले में से 6 लोगों की मौत हुई है जबकि पूर्वी चंपारण,दरभंगा और बांका जिलों में पांच-पांच लोगों की मौत ठनका गिरने की वजह से हुई है। इसके अलावा खगड़िया और औरंगाबाद में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। 

news image

जहानाबाद,जमुई,पूर्णिया,सुपौल,बक्सर,किशनगंज,पश्चिम चंपारण जिलों में दो-दो लोगों की जान वज्रपात की वजह से चली गई है। जबकि समस्तीपुर ,सीतामढ़ी, शिवहर, सारण और मधेपुरा जिले में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 83 लोगों की मौत वज्रपात से होने के बाद गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख मुआवजा देने का तत्काल निर्देश दिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त करते हुए सरकार से अपील की है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद दी जाए। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर मृतक परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।