ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / मिडिल स्कूलों में अनट्रेंड शिक्षक नहीं होंगे बहाल, हजारों की जा सकती है...

मिडिल स्कूलों में अनट्रेंड शिक्षक नहीं होंगे बहाल, हजारों की जा सकती है नौकरी

28-Dec-2019 03:31 PM

PATNA: बिहार के मिडिल स्कूलों में अनट्रेंड शिक्षकों को बहाल नहीं किया जाएगा. इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने सभी संबंधित नियोजन इकाईयों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और इसको लागू करने के लिए कहा है. बताया जा रहा है कि इससे कई शिक्षकों की नौकरी चली जाएगी. 

ATM चोरी रोकने के लिए पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका, गेट पर रखा 100-100 KG का पत्थर

नौकरी जाने का खतरा

बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के फैसले के अनुसार अब बिहार में अनट्रेंड प्रारंभिक शिक्षक अब सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ा सकेंगे. विभाग के इस फैसले से कई शिक्षकों की नौकरी चली जाएगी. शिक्षा विभाग के अनुसार वैसे प्रारंभिक शिक्षकों को भी सेवा से मुक्त किया जाएगा जो एनआइओएस (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान) से ट्रेनिंग लेने के बाद आयोजित परीक्षा में फेल हो गए थे. ऐसे शिक्षकों की बिहार में अच्छी-खासी संख्या है और इन्हें भी अनट्रेंड माना गया है. 

5 साल के अंदर करना था बीएड

आदेश के अनुसार कि बीएसईबी द्वारा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2011 के लिए प्रकाशित बुलेटिन में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को पात्रता परीक्षा में शामिल होने की अनुमति इस शर्त के साथ दी गई कि ऐसे अभ्यर्थियों को 5 साल के अंदर एक वर्षीय स्नातक (बीएड) की योग्यता ग्रहण कर लेना होगा. लेकिन जो नहीं कर पाए उनकी नौकरी जाने का खतरा है.