Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Nov-2023 02:43 PM
By First Bihar
GAYA: गया में करीब 300 लोग अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीण इलाकों में इसे लंगड़ा बुखार कहा जा रहा है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के इस बीमारी से प्रभावित होने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन के नेतृत्व में मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है और बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ की टीम भी मानपुर के पटवाटोली गांव पहुंची है और छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, मानपुर पटवा टोली गांव में पिछले कुछ दिनों से करीब 300 से अधिक लोग अज्ञात बीमारी की चपेट में हैं। इस बीमारी में लोगों को बुखार आता है और फिर महीनो तक जोडों में दर्द रहता है। सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम गांव में कैंप कर रही है। जिले में इस बीमारी की शिकायतें मिल रही हैं लगातार बनी हुई है हालांकि फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
गांव में कैंप कर रही मेडिकल टीम ने लोगों को मच्छरों से बचने की सलाह दी है। टीम का मानना है कि इसमें चिकनगुनिया और डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। तीन सौ लोगों के बीमार होने की खबर मिलने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम भी पटवाटोली गांव पहुंची है और जानकारी जुटा रही है। सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सैकड़ो लोगों के बीमार होने की बात सामने आने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम पहुंची है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बीमार लोगों की संख्या कम होने लगी है।