ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

Bihar Teacher News: बिहार में अब शिक्षकों व कर्मियों को मिलेगी 91 दिनों की छुट्टी, जारी हुआ कैलंडर

Bihar Teacher News: बिहार में अब शिक्षकों व कर्मियों को मिलेगी 91 दिनों की छुट्टी, जारी हुआ कैलंडर

12-Dec-2024 09:28 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की स्वीकृति के बाद राजभवन ने वर्ष 2025 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस लिस्ट के अनुसार, अगले साल शिक्षक-कर्मचारियों को 91 दिनों की छुट्टी मिलेगी, जिनमें 10 रविवार भी शामिल हैं।


इस लिस्ट के मुताबिक शिक्षकों के लिए 21 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।  होली पर 13 से 16 मार्च तक लगातार चार दिनों की छुट्टी का आनंद लिया जा सकेगा। इसके बाद दुर्गा पूजा और महात्मा गांधी जयंती पर 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लगातार पांच दिनों की छुट्टी रहेगी। 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक लगातार नौ दिनों की छुट्टी श्रीकृष्ण सिंह जयंती, दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ के लिए दी गई है। क्रिसमस और गुरु गोविंद सिंह जयंती पर 25 से 31 दिसंबर तक सात दिनों की छुट्टी रहेगी। इन त्योहारों पर दो-दो दिन की छुट्टी दी गई है।


बता दें कि, साल के शुरूआत में ही शिक्षक-कर्मचारियों को 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इनमें नव वर्ष, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, कर्पूरी ठाकुर जयंती और गणतंत्र दिवस शामिल हैं। साल के शुरू के दिन एक जनवरी को छुट्टी दी गयी है। इसके बाद छह जनवरी को गुरुगोविंद सिंह, 14 को मकर संक्रांति, 24 को कर्पूरी ठाकुर की जयंती और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी। इस तरह जनवरी में पांच दिनों की छुट्टी रहेगी। 22 मार्च को शनिवार के दिन बिहार दिवस की छुट्टी दी गयी है। 23 मार्च को रविवार होने के कारण लगातार दो दिनों के अवकाश का लाभ शिक्षकों-कर्मियों को मिलेगा।


वर्ष 2025 में 2024 की तुलना में दो छुट्टियां अधिक हैं। वर्ष 2024 में 89 छुट्टियां घोषित की गई थीं, जबकि 2025 में 91 छुट्टियां घोषित की गई हैं। माना जा रहा है कि चांद दिखने के अनुसार ईद, बकरीद और मुहर्रम की छुट्टियों में बदलाव हो सकता है। यह अवकाश तालिका राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू होगी। ज्ञात हो कि शिक्षकों लगातार छुट्टी में कटौती को लेकर परेशान थे वहीं अब शिक्षकों के लिए खुशखबरी सामने आई है।