ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बिहार में आज से अनलॉक 2 की शुरुआत, रात 8 बजे से होगा नाइट कर्फ्यू, बाजार 6 बजे तक खुलेंगे

16-Jun-2021 07:00 AM

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण बिहार में लॉकडाउन लगाया गया था लेकिन अब संक्रमण की रफ्तार थमने के साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनलॉक 2 की आज से शुरुआत हो रही है। आज यानी 16 जून से लेकर 22 जून तक सरकार में अनलॉक 2 के तहत छूट का दायरा बढ़ाया है। आज से नाइट कर्फ्यू रात 7 की जगह 8 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। जबकी दुकानें शाम 5 की बजाए 6 बजे तक खुली रहेंगी। सरकारी और निजी दफ्तरों के काम करने का समय भी पहले से एक घंटा बढ़ाया गया है।


अनलॉक 1 में लगे प्रतिबंधों में कुछ रियायतें सरकार ने दी हैं, पर अन्य पाबंदियां आगे भी जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी थी। अनलॉक 2 में आवश्यक सामान की दुकानें प्रतिदिन सुबह छह से शाम छह बजे तक खुलेंगी। राशन, फल, सब्जी, मांस-मछली, दूध, पीडीएस आदि खाद्य सामग्रियों और कृषि संबंधित दुकानें रोज खुलेंगी। अन्य दुकानें एक दिन बीच कर खुलेंगी। कौन से समूह की दुकानें किस दिन खुलेंगी इसे जिले के डीएम तय करेंगे।



अनलॉक-2 में भी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। राज्य सरकार के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं नहीं होंगी। शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई की जा सकेगी। सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पुल, स्टेडियम, जिम, पार्क एवं उद्यान भी पहले की तरह अभी बंद ही रहेंगे। वहीं, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानों का संचालन केवल होम डिलीवरी के लिए सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित ढाबे से खाना ले जा सकेंगे। आवासीय होटलों में ठहरे लोगों के कमरे में भोजन सर्व किया जा सकेगा।