Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
14-Oct-2023 06:55 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार से मॉनसून की विदाई आज यानि शनिवार को हो जाएगी। राज्य के अधिकतर जिलों से शुक्रवार को ही मॉनसून लौट गया। इसकी ट्रफ रेखा अभी अररिया के फारबिसगंज से गुजर रही है। अररिया और कटिहार को छोड़कर सभी जिलों से मॉनसून सीजन खत्म हो चुकी है। हालांकिअगले 24 घंटे के भीतर सीमांचल से भी इसकी विदाई हो जाएगी।
दरअसल, मॉनसून ने बिहार में समय से दस्तक दी थी। मगर बारिश की कमी जून और जुलाई महीने में बनी रही। इसका असर खेती-किसानी पर पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से 30 सितंबर तक ही मॉनसून अवधि गिनी जाती है। इसी अवधि में बारिश की गणना की जाती है। ऐसे में इस बार 1 जून से 30 सितंबर के बीच इस बार बिहार में 760.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
वहीं, इस दौरान 992.2 मिलीमीटर पानी गिरना चाहिए था। यानी कि इस मॉनसून सीजन बारिश का आंकड़ा सामान्य से 23 फीसदी कम है। जून और जुलाई महीने में काफी कम बरसात हुई। इन दोनों महीनों में 48-48 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई। हालांकि अगस्त और सितंबर में इससे बेहतर बारिश हुई। धान और अन्य खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए इस साल जून और जुलाई का महीना बेहद मुश्किल भरा रहा। मगर अगस्त महीने में कुछ हद तक राहत मिली। अगस्त 2023 में सूबे में सामान्य से 13 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, इस अक्टूबर महीने में तो बारिश का आंकड़ा सामान्य से 151 फीसदी ज्यादा दर्ज किया गया।
उधर, इस साल मॉनसून सीजन में बिहार के लोगों ने भीषण गर्मी भी झेली। समान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान होने की वजह से राज्य के अधिकतर जिले में उमस भरी गर्मी रही। सितंबर महीने में बारिश होने के बावजूद अधिकतम तापमान में कई रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि एक पखवाड़े में हुई बारिश ने आंकड़ों में तेजी से सुधार किया।