Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक
12-Jun-2021 07:19 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कमजोर पड़ गई हो लेकिन सरकार फिलहाल कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को खुद पटना के अलग-अलग इलाकों का जायजा लिया था। कोरोना के बीच लोगों की लापरवाही पर उन्होंने चिंता भी जताई थी और अब मुख्यमंत्री ने टीकाकरण अभियान को लेकर नया लक्ष्य तय किया है। सूबे में 6 महीने के अंदर 6 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जीवन बचाने के लिए टीका सबसे जरूरी है।
बिहार में संक्रमण के हालात और स्वास्थ्य इंतजामों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते शाम एक हाई लेवल मीटिंग की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोगों को टीका लेने के लिए जागरूक करें। टीकाकरण ही संक्रमण से बचा सकता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कोरोना टेस्टिंग को बदस्तूर जारी रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार कम नहीं होनी चाहिए। टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण के जरिए ही कोरोना को मात दी जा सकती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोगों से अपील की है कि वह टीका लगवाने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आम लोगों के सहयोग के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता। हर व्यक्ति को सोचना होगा कि उसके परिवार में सभी सदस्यों ने टीका लिया है या नहीं अगर परिवार में सभी लोग वैक्सीन ले चुके हैं तो अपने पड़ोसियों को प्रेरित करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत और वार्ड स्तर से लेकर माइक्रो लेवल प्लानिंग की जाए। कोई भी व्यक्ति टीका लगवाने से ना छूटे यह सुनिश्चित किया जाए।