बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट
22-Jan-2020 05:36 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तीन डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक समस्तीपुर पटोरी डीएसपी विजय कुमार, मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला और समस्तीपुर जिले के तत्कालीन रोसड़ा डीएसपी अरुण कुमार दुबे के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है.
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर तीनों डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. विभाग ने समस्तीपुर जिले के पटोरी डीएसपी विजय कुमार के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी रत्न संजय कटियार, मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला के लिए मधनिषेध विभाग के डीआईजी अमृत राज और समस्तीपुर तत्कालीन रोसड़ा डीएसपी अरुण कुमार दूबे के लिए समस्तीपुर डीएसपी विजय कुमार सिंह को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया है.
मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला के ऊपर काम में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की है. गृह विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इनके कार्यभार सौंपे जाने के समय लंबित कांडों की संख्या 407 थे, जो कि पिछले साल मई तक बढ़कर 503 हो गए. उनके काम में शिथिलता बरतने को लेकर कार्रवाई की गई. समस्तीपुर जिले के पटोरी डीएसपी विजय कुमार की कार्यशैली में भी काफी शिथिलता देखी गई है. जिसको लेकर विभाग ने कार्रवाई की गई है.