ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / 20 अप्रैल से हाइवे के किनारे के खुल जाएगा होटल और ढाबा, बिहार...

20 अप्रैल से हाइवे के किनारे के खुल जाएगा होटल और ढाबा, बिहार में परिवहन विभाग ने लिया फैसला

17-Apr-2020 06:15 PM

PATNA:  लॉकडाउन में एनएच पर बंद होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा को कुछ शर्तों के साथ खोलने की कार्रवाई की जाएगी. कोरोना के संक्रमण को रोकने हेतु क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया. लॉकडाउन में मालवाहक वाहन के चालक, खलासी को भोजन को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने एनएच पर ढाबा, रेस्टोरेंट खोलने का निर्देश सभी जिलाधिकारी को दिया है.

परिवहन सचिव ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गई है.  इस दौरान होटल, ढाबा आदि बंद होने के कारण मालवाहक वाहन के चालकों, खलासी को भोजन सुलभ नहीं होने की शिकायत मिल रही थी. इस समस्या के निदान के लिए एनएच पर कुछ ढाबा, रेस्टुरेंट खोलने का निर्देश दिया गया है.


10 किमी पर दूर पर एक ढाबा खुलेगा

उन्होंने बताया कि सभी जिला अंतर्गत प्रत्येक एनएच पर शहर से कम से कम 10 किलोमीटर दूर एक ढाबा रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति दी गई है. एनएच की लंबाई अधिक होने पर प्रत्येक 15 किलोमीटर पर एक ढाबा खोलने की अनुमति दी जा सकती है. जिला प्रशासन द्वारा उपयुक्त ढाबा स्थल को चिन्हित किया जाए. सीमावर्ती जिलों के साथ समन्वय कर दो जिलों के बीच ढाबों की संख्या का निर्धारण एवं स्थल चिन्हित किया जाना श्रेयस्कर होगा. उक्त क्रम में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ढाबा सड़क के दोनों ओर हों. ढाबों पर सैनिटेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए.

यह व्यवस्था की जाये कि ढाबा से तैयार भोजन लेकर अपने वाहन में जाकर सेवन करें ढाबों में बैठने की व्यवस्था की अनुमति दी जाए अन्यथा वहां अनावश्यक भीड़ होगी एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होगा. ढाबा स्थलों पर पेट्रोलिंग करा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि स्थलों का दुरुपयोग स्थानीय लोगों द्वारा नहीं किया जा रहा हो तथा समय-समय पर फूड इंस्पेक्टर द्वारा जांच भी करवा ली जाए.