ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

BHAGALPUR: नाथनगर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण जब्त, 4 गिरफ्तार

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तीपुर दियारा में एसटीएफ और पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में उपकरण जब्त, पुलिस ने इसे बड़ी सफलता बताया।

Bihar
एसटीएफ और नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR:  भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तीपुर दियारा इलाके में अवैध हथियार निर्माण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। एसटीएफ और नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, मशीनें और हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी। 


इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर पुलिस उपाधीक्षक-02 राकेश कुमार ने किया। वही प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी  मिश्रा ने बताया किपुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रत्तीपुर दियारा में कुछ लोग देसी हथियारों का निर्माण कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही टीम गठित कर STF, नगर पुलिस और नाथनगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी की गई।


जिसमें, देसी पिस्टल – 4, ड्रिल मशीन – 2, बेस मशीन – 4, लोहे की रेती – 8, अर्धनिर्मित मैगजीन – 2, पूर्ण मैगजीन – 4, पिस्टल चेम्बर बनाने वाला उपकरण – 2, जिंदा कारतूस – 1, हेक्स ब्लेड – 62 पीस, लकड़ी का बट लगा रेती – 17, हथौड़ी – 3, सील – 1, डाई – 1, सोलर प्लेट – 1, मोबाइल – 2, स्प्रिंग, फ्रेम, लोहे की रॉड सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में, मुकेश महतो, सा. दिलदारपुर बिंदटोली, थाना नाथनगर, मो. इम्तियाज, सा. मिर्जापुर बरधैय, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर, प्रमोद मंडल, सा. मोहनपुर, थाना ललमटिया, बैजनाथ मंडल, सा. मोहनपुर, थाना ललमटिया, पुलिस ने बताया कि इस मामले में भूमि मालिक के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


छापेमारी दल में शामिल अधिकारी में पु.अ.नि. शकील अंसारी, जितेन्द्र शर्मा, स.अ.नि. विनय कुमार सिंह (नाथनगर थाना), हवलदार बैजनाथ सिंह, सिपाही गुजेश्वर सिंह, एसटीएफ टीम (एसओजी-11, भागलपुर), चौकीदार रंजन पासवान शामिल थे। इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता है। आगे भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।