ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / बिहार में 15 IPS अधिकारी के अतिरिक्त पद बढ़ेंगे, SP के 12 और...

बिहार में 15 IPS अधिकारी के अतिरिक्त पद बढ़ेंगे, SP के 12 और ADG के 2 पद केंद्र से मांगेगी सरकार

24-Dec-2019 01:25 PM

PATNA : बिहार में लगभग 15 आईपीएस अधिकारी के अतिरिक्त पद बढ़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं. आईपीएस अधिकारियों की जरूरत को समझते हुए आईपीएस के अतिरिक्त पदों को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार से अनुरोध करेगी. अगले साल 2020 में कैडर रिव्यू की कवायद शुरू होगी. इस अहम प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजने के लिए गृह विभाग तैयारियों में जुट गया है.


बिहार कैडर में आईपीएस के कैडर और नन-कैडर पदों को मिलाकर कुल संख्या 242 है. कैडर रिव्यू होने के बाद इन पदों में पांच से सात प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है. माना जा रहा है कि एसपी के 10-12 और एडीजी के एक-दो पद बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. अगर केंद्र इस प्रस्ताव को मान लेता है तो इसमें 16 से 17 पदों के बढ़ने की संभावना है.


केंद्रीय कार्मिक विभाग और संघ लोक सेवा आयोग के स्तर पर विस्तृत बातचीत के बाद ही आईपीएस कैडर पोस्ट की सही संख्या फाइनल हो पायेगी. बिहार सरकार आईपीएस कैडर की क्षमता को 252 से 255 तक करने का प्रस्ताव भेज सकती है. राज्य के प्रस्ताव को केंद्र के स्तर से सभी पहलुओं को परखने के बाद ही इस पर अंतिम रूप से मुहर लगेगी. पिछली बार के कैडर रिव्यू में केंद्र ने महज ढाई-तीन प्रतिशत की ही बढ़ोतरी पदों में की थी.