ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार : मधुबनी के DPO मुजफ्फरपुर से गायब, दर्ज हुआ किडनैपिंग का केस

बिहार : मधुबनी के DPO मुजफ्फरपुर से गायब, दर्ज हुआ किडनैपिंग का केस

06-Feb-2023 12:32 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में हत्या, अपराध, लूट, छिनतई और बलात्कार की घटनाओं के बाद किडनैपिंग की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मधुबनी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं। 


दरअसल, बिहार के मधुबनी में पोस्टेड शिक्षा विभाग के डीपीओ राजेश कुमार मिश्रा मुजफ्फरपुर के अहियापुर से से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। जब देर रात तक अहियापुर थाना इलाके के आयाची ग्राम मोहल्ला स्थित अपने आवास पर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी अर्चना कुमारी ने अपहरण की आशंका जताते हुए अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद अब पुलिस DPO के मोबाइल कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी कैमरे से छानबीन कर रही है।


इस घटना को लेकर डीपीओ की पत्नी ने बताया कि, राजेश कुमार मिश्रा घर से पैदल ही निकले थे। लेकिन, जब देर रात घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर कॉल किया गया। जिसके बाद मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा। इसके बाद उनका कोई ट्रेस नहीं मिला। उनके परिजनों और करीबियों ने किसी तरह की कोई विवाद नहीं होने की बात बताई है।गायब डीपीओ दरभंगा जिले के लहेरियासराय के मूल निवासी हैं। आयाची ग्राम मोहल्ला में जमीन लेकर मकान बनाया है और पत्नी व बच्चे के साथ मुजफ्फरपुर में रहते हैं। उनकी तलाश की जा रही है।


इधर, इस घटना को लेकर नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि जांच में पता चला कि डीपीओ का एक मोबाइल उनके आवास के गेट पर बंद हुआ और दूसरा मोबाइल बीबीगंज में विकास ट्रेडर्स के पास बंद हुआ। पुलिस की टीम ने सोमवार को सीसीटीवी खंगाला गया। इस CCTV फुटेज में डीपीओ बीबीगंज इलाके में दिखे।