लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
19-Jul-2021 08:45 AM
By Vikramjeet
VAISHALI : बिहार के वैशाली में आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जिले में बदमाशों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. युवक की हत्या कर बदमश बाइक लूटकर फरार हो गए हैं. जबकि एक अन्य बुजुर्ग को जान से मारकर अपराधियों ने उसकी लाश को खेत में फेंक दिया है. वैशाली पुलिस ने दोनों मामलों की छानबीन में जुटी हुई है.
पहली घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र की है. यहां मणिभकुरहर गांव में बदमाशों ने बाइक सवार युवक की हत्या कर उसकी बाइक लूट ली. मृतक की पहचान अनवरपुर गांव के रहने वाले विशेश्वर राय के बेटे मुन्ना राय (28) के रूप में की गई है. हत्या और लूट का आरोप मृतक की बाइक पर सवार उसके दो दोस्तों पर लगाया जा रहा है. हत्या का कारण प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है.
दूसरी घटना जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र की है. यहां मोहनपुर पंचायत में मोहनपुर ढाब के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर अपराधियों ने शव को खेत में फेंक दिया. मृतक की पहचान मोहनपुर के रहने वाले राम इकबाल राय (68) के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के मुंह में कपड़ा डालकर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. उसके मुंह से कपड़ा और खून निकला है. घटना की छानबीन की जा रही है.