लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
20-Jul-2021 01:46 PM
By Munna Khan
VAISHALI : बिहार में सुशासन की पुलिस की अनुशासनहीनता की एक ऐसी बानगी देखने को मिली है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे. मामला बिहार के वैशाली जिले का है. दरअसल एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो दारोगा एक दूसरे हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों दारोगा वर्दी में एक दूसरे को मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते दिखाई दे रहे हैं.
दोनों दारोगा की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर का है. शराब की खरीद-बिक्री की सूचना पर पर पहुंची एंटी लिकर टास्क फोर्स के टीम लीडर और बेलसर ओपी के एक दारोगा में जमकर हाथापाई और गाली-गलौज हुई. दोनों पुलिस अफसर आपस में भिड़ गए.
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर पिस्टल तान दी. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. दो पुलिस वालों के बीच चल रहे इस विवाद को देख कर वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. इसी दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना कर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में एंटी लिकर टास्क फोर्स के टीम लीडर और थाने में पदस्थापित एक दारोगा में जमकर गाली-गलौज हो रही है.
वहीं कुछ पुलिसकर्मी बीच बचाव कर रहे हैं. इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है. वीडियो देखकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.