BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें?
16-Jun-2021 10:17 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सुपौल जिले से सामने आ रही है. एक भीषण रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में तीन अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सुपौल जिले के ललितग्राम थाना क्षेत्र की है. यहां एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मधुबनी गांव निवासी योगेन्द्र यादव का 24 वर्षीय पुत्र अमित कुमार अपने दोस्तों के साथ घर का सामान खरीदने निकला था. लौटने के क्रम में गांव के समीप ही मिरचाई नदी के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या- 57 पर एक बड़े वाहन ने उनके जीप में ठोकर मार दी.
इस हादसे के कारण जीप उच्चपथ से उतर कर एक गड्ढे में गिर गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य जख्मी हो गए.