बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
28-Oct-2020 11:32 AM
DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव के 16 जिलों के 71 सीट पर मतदान हो रहा है. इन सब के बीच पीएम मोदी आज बिहार में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम अभी दरभंगा में रैली को संबोधित कर रहे हैं. दरभंगा में पीएम मोदी ने वहां के लोगों को मैथिली में संबोधित किया.
मैथिली में भाषण की शुरूआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार में पहले चरण का मतदान चल रहा है. जहां-जहां चुनाव चल रहा है, वहां के सभी साथियों से मेरा आग्रह है कि कोरोना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार 15 साल से बढ़ रहा है. भाजपा और एनडीए की पहचान है कि जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं. देश में पहली बार ये हुआ है, जब मैनिफेस्टो को उठाकर ये आंकलन लगाया जा रहा है कि आगे कौन सा कदम सरकार उठाने वाली है. दरभंगा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मां सीता अपने नैहर को तो प्रेम से निहार ही रही होंगी. अयोध्या पर भी आज यहां की नजर होगी. सदियों की तपस्या के बाद आखिरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरु होगा. राम मंदिर की तारीख पूछने वाले अब मजबूरी में ताली बजा रहे हैं. पीएम ने कहा कि हर किसान के बैंक खाते में सीधी मदद भेजेंगे. आज करीब-करीब एक लाख करोड़ रुपये की सीधी मदद किसान के खाते में जमा कराई जा चुकी है. हमने कहा था कि हर गरीब का बैंक खाता खोलेंगे. आज 40 करोड़ से ज्यादा गरीबों का बैंक खाता खुल चुका है. हमने कहा था कि हर गरीब बहन-बेटी की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाएंगे. आज उज्जवला योजना ने बिहार की भी करीब 90 लाख महिलाओं को लकड़ी के धुएं से मुक्त किया है. हमने कहा था हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे. आज बिहार के भी हर गरीब को ये सुविधा मिल रही है.
पीएम मोदी ने महगठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि जो लोगों को बांटकर राजनीति करने में यकिन करते हैं उनपर कभी यकिन नहीं कीजिएगा. ये वो लोग हैं जो नौकरी देने के नाम को करोड़ों रुपये कमाने का जरीया मानते हैं.