मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
05-Jan-2021 08:56 PM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम पद से बेदखल किये गये सुशील मोदी को दिल्ली में बंगला नहीं मिला. राज्यसभा सांसद चुन लिये गये सुशील मोदी को सांसदों के लिए बनाये गये अपार्टमेंट में फ्लैट आवंटित कर दिया गया है. हम आपको बता दें कि इसी अपार्टमेंट में बिहार बीजेपी के एक और दिग्गज सीपी ठाकुर भी रहते थे.
सुमो का नया पता
बिहार के डिप्टी सीएम रहते 1, पोलो रोड या 5, देशरत्न मार्ग का पता वाले सुशील मोदी का नया पता हो गया है. राज्यसभा सचिवालय ने उन्हें दिल्ली की बीडी मार्ग पर ब्रह्मपुत्रा अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर-604 आवंटित कर दिया है. इसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 401 में बिहार बीजेपी के एक और दिग्गज डॉ सीपी ठाकुर रहते थे. हालांकि अब वे एमपी नहीं हैं लिहाजा फ्लैट किसी और को आवंटित है.
नहीं मिला बंगला
दरअसल ये उम्मीद जतायी जा रही थी कि सुशील मोदी को दिल्ली में बंगला मिलेगा. राज्यसभा या लोकसभा के सांसद चुने गये नेताओं को उनकी वरीयता के आधार पर आवास का आवंटन होता है. सुशील मोदी 11 साल तक बिहार के डिप्टी सीएम रहने के साथ ही पहले भी लोकसभा एमपी और 1990 से लगातार विधायक या विधान पार्षद हैं. वरीयता को देखते हुए सुशील मोदी को दिल्ली में बड़ा घर मिलने की उम्मीद थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
जन्मदिन पर दिखी ताकत
ये माना जा रहा था कि डिप्टी सीएम पद से हटाये गये सुशील मोदी बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक हो गये हैं. लेकिन आज उनकी ताकत देखने को मिली. सुशील मोदी का आज जन्मदिन था. पार्टी के किसी बड़े नेताओं ने भले ही औपचारिक बधाई देकर कोरम पूरा कर लिया लेकिन सुशील मोदी समर्थकों ने उनके जन्मदिन पर खूब जश्न मनाया. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में केक काटने के साथ साथ उनकी आरती उतारी गयी, तिलक लगाया गया और खूब मिठाई भी बांटी गयी. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब सुशील मोदी डिप्टी सीएम थे तब भी उनके आवास पर इतनी भीड़ नहीं लगती थी जितनी आज दिखी.