ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

नालंदा में हर्ष फायरिंग में दादा और पोते को लगी गोली, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

23-May-2021 10:12 PM

By Vyom Dipansh

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दादा और पोते को गोली लग गई है. गोली लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है. फिलहाल होने घायल बताये जा रहे हैं. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना नालंदा जिले के मानपुर थाना इलाके की है, जहां बिलासपुर गांव में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में दादा और पोते को गोली लगने से हड़कंप मच गया. फायरिंग उस समय हुई जब समधी मिलन की रस्म अदायगी हो रही थी. दोनों दादा पोते को गंभीर हालत में बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां से दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. 


सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी रुदल मांझी  के घर से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल और गोली के खोखे बरामद किया है. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देकर रुदल मांझी फरार हो गया है, जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 


दरअसल लौकी मांझी  की पुत्री की शादी थी जिसमें समधी मिलन का रस्म हो रहा था, उसी दौरान रुदल ने श्री तांती  और उनके पोते गुलटेन कुमार को गोली मार दी और फायरिंग करता हुआ मौका ए वारदात से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.