ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

बिहार: रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार, घरवालों के मना करने पर पुलिस ने कराई शादी, रवि ने पूजा की मांग में भरा सिंदूर

01-Nov-2021 04:00 PM

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल रॉन्ग नंबर वाले एक लड़के के प्यार में पड़ी उसकी प्रेमिका ने पुलिस की मौजूदगी में उससे शादी रचा ली. थाने में ही बड़े ही धूमधाम से दोनों की शादी कराई गई. वहां पुलिसवालों के सामने शहनाई बजी और फिर मंदिर में अग्नि के सात फेरे लेते ही जीवन भर के लिए दोनों एक-दूसरे के हो गए.


मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना इलाके का है. यहां थाने में हिन्दू रीतिरिवाज के साथ एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई, जो एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. दोनों की मुलाकात एक रॉन्ग नंबर वाले कॉल से हुई थी. फिर दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्रेम संबंध में तब्दील हो गई. बताया जा रहा है कि लगभग दो साल पहले मुजफ्फरपुर के औराई के रहने रवि कुमार ने गलती से मोतिहारी की रहने वाली पूजा के नंबर पर कॉल कर दिया था.


दोनों में बात हुई तो पता लगा कि रॉन्ग नंबर है. फिर दोनों में बातें हुईं. फिर तो घंटों तक दोनों बात करने लगे. पूजा ने रवि से शादी करने की इच्छा जाहिर की. रवि इसके लिए तैयार था, लेकिन दोनों के परिजन इस बात से नाराज थे. लेकिन बीते विवार को लड़की औराई थाना पहुंची. इस दौरान पुलिस अधिकारी से अपने प्यार की पूरी दास्तां सुनाई. उन्होंने लड़की की उम्र का वैरीफिकेशन किया. फिर उसके फैमिली को बुलाया. साथ ही लड़के रवि और उसके परिजनों को भी बुलाया गया.


पुलिस अधिकारी ने कहा कि कहा कि लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं. दोनों प्यार भी करते हैं और शादी करना चाहते थे. ऐसे में अगर उनकी बातों को नहीं सुनते तो हो सकता था, वे कोई गैरकानूनी कदम उठा लेते. दोनों की खुशी हमें इसी में दिखाई पड़ी, इसलिए विधिविधान से दोनों की शादी कर दी गई. बता दें कि पहले तो रवि के परिजनों ने इनकार कर दिया, लेकिन इंस्पेक्टर ने दोनों पक्ष को समझाया. उन्होंने कहा कि जब दोनों बालिग हैं, प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं तो आप लोगों को क्या ऐतराज है. इसके अलावा दोनों लोग एक ही जाति के हैं.


इस दौरान पुलिस अधिकारी के समझाने पर दोनों पक्ष मान गए. जहां औराई में शिव मंदिर में शाम को दोनों की शादी कराई गई. इसके बाद इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिसकर्मी और गांव के कुछ सम्मानीय लोग बाराती बने. ऐसे में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने थानेदार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद लड़की परिजनों से विदा लेकर ससुराल चली गई.