लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
13-Nov-2021 11:42 AM
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आठवीं के स्टूडेंट ने नशे के लत की वजह से आत्महत्या कर ली. उसका शव बंद कमरे में पंखे से लटका मिला. परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो कोहराम मच गया.
मामला सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की का है. मृतक की पहचान 16 वर्षीय आदित्य कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आदित्य नशा और कर्ज में डूबा हुआ था. वह अपने मामा पंकज कुमार के घर पर रहकर पढ़ाई करता था. घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे और देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से टूटा हुआ है. लड़के का शव बिस्तर पर रखा था. कमरे से सोलुशन का एक ट्यूब भी मिला जिसको सूंघकर वह अपने नशे की लत को पूरा करता था.
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मृतक की मौसी दीपा कुमारी ने बताया कि आदित्य आठवीं कक्षा का छात्र था. वह यहीं पर रहकर पढ़ाई करता था लेकिन उसे नशे की गलत लत लग गई थी. सोलुशन सूंघने के साथ कई बार स्मैक भी लेता था. जब उसके पास पैसे नहीं होते थे तो उसने अपने कई दोस्तों से कर्ज भी ले रखा था. इस कारण वह तनाव में रहने लगा था. नशे की लत छुड़ाने का उन लोगों ने पूरा प्रयास किया था. बेंगलुरु ले जाकर उसकी काउंसिलिंग भी करवाई गई थी. इसके बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ा. वह इसकी चपेट में इतना आ गया था कि पिछले दो तीन दिनों से काफी बेचैन रहता था.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन आदित्य बिना खाना खाए ही सो गया था. सुबह काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला तो उसकी मौसी चिंतित हो गई. उन्होंने बाहर से आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद उन्होंने खिड़की के पल्ला हटाकर देखा तो पाया कि बिजली के तार को गले में बांधकर वह पंखे से लटका हुआ है. पुलिस घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.