‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
18-Apr-2021 08:42 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. सेंट्रल जेल से कई कैदियों के भागने की सूचना मिल रही है. इस घटना के बाद जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं.

घटना मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां सेंट्रल जेल से कई कैदियों के भागने की बात सामने आ रही है. हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक दो से तीन क़ैदियों के भागने की सूचना मिल रही है. इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. जेल से भागे कैदियों की धरपकड़ के लिए पुलिस शहर की सीमा को सील गहन छानबीन कर रही है.

बताया जा रहा है कि जेल से कैदियों की सूचना प्राप्त होते ही फौरन अफसरों ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है. भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए मिठनपुरा नगर और बेला थाना की पुलिस छापेमारी कर रही है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितने कैदी भागे हैं और कितनों को पकड़ा गया है.
मुजफ्फरपुर के काली वाली रोड तीन पोखरिया के रहने वाले रणजीत मलिक ने बताया कि पहले दो लड़के भागते हुए देखे गए. उनमें से एक शख्स हाफ पैंट और हाफ शर्ट पहना हुआ था. जबकि दूसरा शख्स उजला कलर का शर्ट और पैंट पहना था. इसपर रणजीत ने प्रशासन को जानकारी दी. तब जाकर पुलिस ने देखा कि दोनों कीचड़ में छिपे हुए थे. पुलिस ने फ़ौरन दोनों को दबोच लिया.