दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
23-Jun-2021 08:50 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर की रफ़्तार धीमी पड़ते ही अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ट्रेन और फ्लाइट की संख्या भी कम कर दी गई थी. इसी बीच रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. भारतीय रेलवे ने 24 जून से आठ जोड़ी स्पेशल यात्री ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया है.
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने कहा कि गर्मी की भीड़ को दूर करने के लिए 24 जून से मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, पटना-भभुआ रोड (गया और आरा के रास्ते), दानापुर-राजगीर, धनबाद-रांची, हावड़ा-धनबाद, रांची-देवघर और गया-धनबाद रूट पर विशेष यात्री ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी जाएगी.
इस बीच, बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन ने रेलवे अधिकारियों से पटना-बक्सर, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना, पटना-बरौनी वाया पाटलिपुत्र जंक्शन, पटना-झाझा, दानापुर-मोकामा, सासाराम-पटना और इस्लामपुर-पटना मार्ग जल्द से जल्द मेमू ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने की गुजारिश की है.