दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Jun-2020 08:03 AM
PATNA: बिहार के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. इस कारण है कि बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. यही नहीं 72 घंटे के अंदर कई और जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. वही, पटना में हो रही बारिश से पटना के कई इलाकों में एक बार फिर जल जमाव हो गया है. पटना फिर से पानी-पानी हो गया.

बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट
तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, सीवान, अररिया, किशनगंज समेत कई जिलों में तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही इन जिलों में ठनका गिरने को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया गया है. बता दें कि तीन पहले से बिहार में वज्रपात से करीब 100 लोगों की मौत हुई थी.
पटना के कई इलाकों में जल जमाव
पटना में कल से हो रही बारिश के कारण पटना के एसकेपुरी, दमदम पार्क इलाका, चितकोहरा, भीखाचक, राजेंद्र नगर, गर्ददनीबाद, कंकड़बाग समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. सड़कों पर पानी भरा हुआ है. मौसम विज्ञान के अनुसार पटना में तेज बारिश होगी. तीन जुलाई तक आसमान में बादल छाये रहने के साथ-साथ हल्की और तेज भी बारिश होती रहेगी.