ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नेपाल में हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, तटबंध...

नेपाल में हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, तटबंध के पास बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आदेश

11-Jul-2020 09:40 AM

PATNA: नेपाल के तराई इलाके में लगातार बारिश हो रही है. जिसके बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. इसको देखते हुए सीएम नीतीश कुमार आपदा विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. सीएम ने आदेश दिया है कि तटबंध के पास बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाए. सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बाढ़ के खतरे वाले संबंधित जिलों के डीएम से बात की और दिशा निर्देश दिया है.

नेपाल में हो रही तेज बारिश

नेपाल में हो रही तेज बारिश के बाद बिहार की कई नदियां उफान और लाल निशान के उपर बहने लगी है. इसके साथ ही तटबंधों पर बाढ़ के पानी का दवाब बढ़ने लगा है. मुजफ्फरपुर के औराई और कटरा में तटबंध के बीच बसे करीब आधा दर्जन गांव में बाढ़ का पानी फैल गया है. शिवहर ,सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और सारण के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है. 


सीतामढ़ी और शिवहर में सड़क पर चढ़ा पानी

भारत नेपाल बॉर्डर के सोनबरसा प्रखण्ड के अधवाडा समूह के लखनदेई नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढने लगा है. सोनबरसा प्रखंड के खाप खोपराहा पंचायत के छोटी भाडसर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है. कन्हौली थाना  से खोपराहा जाने वाली पथ पर दो फिट से अधिक पानी बह रहा है. कन्हौली से पश्चिम सरेह मे बाढ़ का पानी फैल गया है. शिवहर में भी एसएच 54 पर बाढ़ का पानी बह रहा है.