Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं Bihar Vidhan Sabha : एक सवाल पर पूरा सदन खड़ा हो गया… आखिर ऐसा क्या हुआ विधानसभा में? मंत्री के छुटे पसीने; भाजपा-जेडीयू और राजद सब एक साथ Bihar Road News; पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के 'वेतन' से लाखों रू की होगी वसूली...जारी हुआ आदेश ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’, बिहार में पैसेंजर ट्रेन के बाथरूम के पास मिला नवजात, RPF की तत्परता से बची जान Bihar Assembly : यह काम किए बगैर कर्ज बांटना पड़ेगा भारी, 3 साल के लिए जाना पड़ सकता है जेल; जानिए सरकार का नया नियम Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में उठा SDRF तैनाती का मुद्दा: क्या अनुमंडल स्तर पर होगी बहाली? सरकार ने दिया बड़ा जवाब Bihar political news :“हिरण का चोला पहनकर भेड़िया” की तरह काम कर रही जेडीयू, राजद MLC ने कहा - जिस कंपनी का सालाना टर्नओवर 27 करोड़ उससे लिया 24 करोड़ रुपये का चंदा
11-Jan-2021 07:29 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. हाल ही में एक सप्ताह से अधिक समय तक हड़ताल पर रहे बिहार के हजारों जूनियर डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि नीतीश सरकार ने उनका मानदेय बढ़ा दिया है. बिहार सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जूनियर डॉक्टरों मिलने वाले मानदेय में 23 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल टूटने के 11 दिन बाद नीतीश सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. हम आपको बता दें कि जूनियर डॉक्टरों में मानदेय को लेकर भारी आक्रोश था जिसे लेकर वह 23 दिसंबर को हड़ताल पर चले गए थे. राज्य सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर ने जारी आदेश में कहा है कि विभागीय संकल्प सं 0-524 ( 1 ) 09.05.2017 द्वारा पी जी में अध्ययनरत छात्रों के मानदेय का निर्धारण किया गया था. इस संकल्प द्वारा पीजी छात्रों के मानदेय का निर्धारण 3 साल पर किए जाने का प्रावधान बनाया गया था. इसी क्रम में राज्य के चिकित्सा/डेन्टल महाविद्यालय के पीजी में अध्ययनरत छात्रों के मानदेय 1 जनवरी 2020 से बढ़ाया जाता है.
सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर ने आदेश में कहा है कि 1 जनवरी 2020 से मानदेय की राशि फर्स्ट ईयर के पीजी छात्रों के लिए 68,545 रुपए दी जाएगी, इन्हें अब तक 50 हजार रुपये मिलते थे. सेकंड ईयर के पीजी छात्रों के लिए 75,399 रुपए दिए जायेंगे, इनलोगों को अब तक सरकार 55 हजार रुपये दे रही थी. फाइनल ईयर के पीजी छात्रों के लिए 82,938 रुपए हर महीने छात्रवृत्ति के रूप में दिए जायेंगे. इन्हें सरकार 60 हजार रुपए हर महीने दे रही थी.