गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम
08-May-2020 07:56 AM
PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ रहे खतरे के बीच जेलप्रशासन इससे निपटने की कवायदों में जुट गया है। जेल के अंदर कोरोना की बीमारी नहीं फैले इसके लिए कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर औरंगाबाद, भभुआ और जमुई में कैंप जेल बनाए गये हैं। जेल प्रशासन जेलों में भीड़भाड़ न हो और नये कैदी क्वारंटीन पीरियड पूरा किए बगैर कैदियों तक न पहुंच सके इसके लिए तैयार है ।
बिहार सरकार ने तीन जिलों में कैंप जेल बनाया है। औरंगाबाद, भभुआ और जमुई जिले में कैंप जेल बनाए गये हैं। निर्माणाधीन जेलों को कैंप जेल में अधिसूचित किया गया है। तीनों जगह नये जेल बनाए जा रहे हैं। इनका काम लगभग पूरा हो चुका है पर अभी इन्हें जेल प्रशासन को नहीं सौंपा गया है। कोरोना महामारी के मद्देनजर फिलहाल इन इमारतों को कैंप जेल के तौर पर इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है।
औरंगाबाद, भभुआ और जमुई में बनाए गये कैंप जेल में क्षमता एक-एक हजार कैदियों को रखने की है। बिहार में 59 जेल हैं। इनकी क्षमता 44920 कैदियों को रखने की है। कुछ दिनों पहले तक इन जेलों में 40 हजार कैदी थे। कैंप जेलों को जोड़ दे तो क्षमता करीब 48 हजार हो जाएगी।जेल आईजी मिथिलेश मिश्र बताते हैं कि जिन कैंप जेलों में अभी कैदियों को नहीं रखा गया है। जरूरत के मुताबिक उनका इस्तेमाल होगा। बिहार के नौ जेलों में क्षमता से कहीं ज्यादा कैदी मौजूद थे। कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने कैदियों को स्थानांतरित किया है जहां क्षमता से कम कैदी थे। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है।